के आजा मेरी मैया रानी

तेरे दर पे खड़ा है तेरा के आजा मेरी मैया रानी,
अपने बेटे का रखने ख़याल,
के आजा मेरी मैया रानी

झूठे है रिश्ते नाते झूठा संसार है इक ही साँचा जग में तेरा दरबार है,
मेरी आँखों का देखो आके हाल के आजा मेरी मैया रानी,
तेरे दर पे खड़ा है तेरा के आजा मेरी मैया रानी,

जब से है मैया मैंने होश संबाला जपता हु मैया तेरा नाम की माला,
तुझे चुनरी चड़ाउ मैं लाल के आजा मेरी मैया रानी,
तेरे दर पे खड़ा है तेरा के आजा मेरी मैया रानी,

download bhajan lyrics (1287 downloads)