मुरली वाले तेरी मुरली कमाल कर गईmurali vale teri murli kamal kar gai


कमाल कर गई जी कमाल कर गई,
मुरली वाले तेरी मुरली कमाल कर गई,

बंसी बजा कर के चित को चुरावे,
चित को चुरा कर दीवाना बनावे,
ये ग्वालियो की टोली धमाल कर गई,
मुरली वाले तेरी मुरली कमाल कर गई,

पूनम की रतियाँ छमा छम पानी,
दुल्हन सी सज गई है धरती सुहानी,
यमुना की धारा निहाल कर गई,
मुरली वाले तेरी मुरली कमाल कर गई,

ललिता भी नाचे विशाखा भी नाचे ,
सखियों के बीच राधा माधव भी नाचे,
नंदू ये मस्ती निहाल कर गई,
मुरली वाले तेरी मुरली कमाल कर गई,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1464 downloads)