कृष्णा गोविन्द गोपाल गाते चलोKrishna govind gopal gate chalo apni mukti ka saadhan banate chalo


कृष्णा गोविन्द गोपाल गाते चलो
अपनी मुक्ति का साधन बनाते चलो

दुःख में तड़पो नहीं, सुख में फूलो नहीं,
प्राण जाये मगर, नाम भूलो नहीं ।
मुरली वाले को मन में रिझाते चलो
कृष्णा गोविन्द गोपाल गाते चलो ॥

काम करते चलो, नाम जपते चलो,
कृष्ण का कर समय ध्यान करते चलो ।
जिंदगी के हर इक गम मिटाते चलो
कृष्णा गोविन्द गोपाल गाते चलो ॥

श्रेणी
download bhajan lyrics (2969 downloads)