गोरा के राज दुलारे आज हां मेरी लाज रखो

गोरा के राज दुलारे आज हां मेरी लाज रखो,
लाज रखो देवा लाज रखो देवा आज हमारी लाज रखो,
गोरा के राज दुलारे आज हां मेरी लाज रखो,

तुम हो करता तुम हो धरता तुम हो संकट हरता देवा,
तुम ही तारक तुम संगारक हर कोई दम भरता,
सिर पे ताज रखो हमारे,
गोरा के राज दुलारे आज हां मेरी लाज रखो,

तुम हो डाल में तुम हो पात में तुम कण कण में समाये,
सूरत प्यारी मूरत प्यारी सब के मन को भाये,
सिर पे ताज रखो हमारे,
गोरा के राज दुलारे आज हां मेरी लाज रखो,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1414 downloads)