हार तेरी कभी होने न देगा

हार तेरी कभी होने न देगा,
तुझको कभी न रोने देगा क्यों की
हारे का है श्याम सहारा जाने रे जाने जग सारा,
बड़ा सच्चा है सँवारे का द्वारा,
जाने रे जाने जग सारा,

जो श्याम से प्रीत लगा ले उसे हराये कौन भला,
जो श्याम को मीत बना ले उसकी नैया है श्याम किनारा,
जाने रे जाने जग सारा,

इत्र तू अपनी भक्ति का इक बार चढ़ा के देख जरा,
जो गुलाब श्रद्धा के श्याम चरणों पे सजा के देख जरा,
तेरी किस्मत का चमकेगा सितारा,
बाबा का बोल जैकार,

download bhajan lyrics (1223 downloads)