माँ के जैकारे बड़े प्यारे लगते

माँ के जैकारे बड़े प्यारे लगते,
जैकारा शेरावाली दा मैया दौड़ी आती है,
मैया प्यार लुटाती है मैया दौड़ी आती है
माँ के जैकारे बड़े प्यारे लगते,

प्याला पी ले माँ के नाम का नजारा देख ले तू धाम का ,
ख़ुशी छाही चारो और है जैकारो का ही मचा शोर है,
माँ के जैकारे बड़े प्यारे लगते,

मैया कष्ट निवारे मैया भाग सवारे,
मैया दुभतो को तारे होंगे मंगल तेरे काम सारे,
माँ के जैकारे बड़े प्यारे लगते,

ध्यान चरणों में लगा कर,
हो गुण मैया जी के गा कर,
दोनों हाथो को जोड़ कर सारी दुनिया भुला कर ,
माँ के जैकारे बड़े प्यारे लगते,

चाहे दिन का समा हो चाहे रात का समा हो,
तू माँ की भगति में रम कर अजीत मस्ती में झूम कर,
माँ के जैकारे बड़े प्यारे लगते,

download bhajan lyrics (1018 downloads)