साँवरे जब से मुझपे तेरी नज़र हो गई

मै तो जीत गया जीवन की बाज़ी हार कर
साँवरे जब से मुझ पर तेरी नज़र हो गई

हर कदम पे खुशी मिल रही है मुझे
धड़कनो में बसाया है बाबा तुझे
मैं तो जीत गया......

रहमतो की घटा यूँ बरसती रहे
मुश्किले मिलने को भी तरसती रहे
मै तो जीत गया.....

चाहूं कुछ भी ना,है ज़रूरत तेरी
सोनी के दिल मे है,श्याम सूरत तेरी
मै तो जीत गया.....

श्रेणी
download bhajan lyrics (1174 downloads)