आई जगराते की रात

झूम झूम के गाओ जय जय कार लगाओ,
मैया जी की करो जैकार,
आई जगराते की रात,

मैया के द्वारे बैठे आगे वां बजरंगी मैया जी के पीछे देखो भेरो बाबा संगी,
सजा सुंदर बड़ा दरबार,
आई जगराते की रात,

नोज्योती में आज विराजी देखो मैया रानी,
जग में और न  दूजा कोई माँ से बड़ा न दानी ,
सब के भर्ती है माँ भण्डार,
आई जगराते की रात,

आज है अच्छा मोका आओ तुम भी देर लगाओ,
शीश निभा के माँ के दर पे श्रधा सुमन च्डाओ,
माँ करती बड़े उपकार,
आई जगराते की रात,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1210 downloads)