प्रेम करो कृष्णा

मैं तो तेरा प्रेम दीवाना प्रेम करो कृष्णा
याद में तेरी तड़प रहा मन प्रेम करो कृष्णा,

पल पल हर पल तुमको पुकारू,
जनम जनम से बात निहारु,
करदे किरपा तोपे तन मन वारु,
अपने भाग का फूल समज कर प्रेम करो कृष्णा,

जबसे तुम संग प्रेम बड़ा है,
आशा का हर दीप जला है,
तेरे बिन अब चैन कहा है,
तड़प हिरदये की नाथ समज कर प्रेम करो कृष्णा,

नैन निगोड़े नीर बहावे बैरी मनवा धीर गवावे,
दुरी तुम्हारी सही न जावे,
नंदू  दीन शरण प्रभु तेरी प्रेम करो कृष्णा,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1212 downloads)