मेरी अर्ज़ी सुनलो श्याम मेरी बिगड़ी बात बन जाए meri arji sunli shyam meri bigdi baat bn jaaye


खाटू नगरी में जो भी आये बिगड़ी तक़दीर संवर जाए
मेरी अर्ज़ी सुनलो श्याम मेरी बिगड़ी बात बन जाए

मेरी अर्ज़ी करो मंज़ूर मेरे सांवरे प्यारे
तेरे भंडारे भरपूर मेरे सांवरे प्यारे
मेरी अर्ज़ी करो मंज़ूर ...........

आस लेके जो भी तेरे दर पर है आ गया
खुशियां जहान की वो तेरे दर से पा गया
तुझे कहते लखदातार मेरे सांवरे प्यारे
मेरी अर्ज़ी करो मंज़ूर ...........

मेरा कोई नहीं है बाबा सब साथ छोड़ गए
जाने कैसे ग़म से नाता मेरा बाबा जोड़ गए
मेरा भी कर उद्धार मेरे सांवरे प्यारे
मेरी अर्ज़ी करो मंज़ूर ...........

मैंने सुना है तुम हो हारे के सहारे
मेरी भी बिगड़ी बनादो कर दो वार न्यारे
गीता रो रो करे पुकार मेरे सांवरे प्यारे
मेरी अर्ज़ी करो मंज़ूर .........

download bhajan lyrics (1287 downloads)