कितना प्यारा धाम kitna pyara dhaam tumhara


कितना प्यारा धाम तुम्हारा कितना प्यारा श्याम हमारा
कितना सुंदर नजारा
किस मत से मिला है हम को ये द्वारा

हारे के सहारे का जग में बड़ा नाम
जो भी आया द्वार पे बन गया उसका काम
भरता झोली दुनिया बोली जय श्री श्याम जय कारा
किस मत से मिला है हम को ये द्वारा

दानी तुझसा कोई नही शीश का दान दिया
मेरे संवारे मोहन ने अपना नाम दिया
श्याम नाम से जाने दुनिया सब का श्याम दुलारा
किस मत से मिला है हम को ये द्वारा

आया अमित दुवार तेरे सुन ले श्याम मेरे
साथ तेरा बस चाहिए रहे सिर पे हाथ मेरे
राजू भी है तेरा दीवाना जीवन तुमने सवारा
किस मत से मिला है हम को ये द्वारा

download bhajan lyrics (942 downloads)