गोविन्द चले आओ

गोविन्द चले आओ गोपाल चले आओ
मेरे मुरलीधर माधव नंदलाल चले आओ

आंखो में बसे हो तुम धड़कन में धड़ते हो
कुछ ऐसा करो मोहन स्वासो मै समा जाओ
गोविन्द चले आओ गोपाल चले आओ

एक शर्त जमाने से प्रभु हमने लगाली है
या हमको बुलालो तुम या खुद ही चले आओ
गोविन्द चले आओ गोपाल चले आओ

गायक--------
अहिंसा दूत श्री नवल किशोर जी महाराज

श्रेणी
download bhajan lyrics (1368 downloads)