ऐ श्याम फिर याद आगयी

ऐ श्याम फिर याद आगयी
मधुबन वो वृंदावन तेरा,
कुछने कहा वहां कौन है
हमने कहा दिलवर मेरा,

इस कलियुगी कली काल मे
किससे मिलु किसका सुनु,
सब है तेरे दीवारों दर,
तुही है मनमोहन मेरा,
ऐ श्याम फिर याद,

याद आयी तो मैं रो लिया,
छलिया है तू चितचोर है,
मैहि नही रोता है ब्रज,
यमुना तेरी मधुवन तेरा,
ऐ श्याम फिर याद,

करके कृपा ऐ श्याम तू,
मुरली सुना एकबार फिर,
होके उदास पुकारता,
प्यासा तेरा प्यासा तेरा,
ऐ श्याम फिर याद,

हेमकांत झा प्यासा
Hemkant jha प्यासा
9831228059
8789219298
श्रेणी
download bhajan lyrics (591 downloads)