जब तक नही थामेगा मेरा हाथ साँवरे

जब तक नहीं थामेगा , मेरा हाथ सांवरे
तब तक मुझे तेरे दर से,  यूं जाना नहीं
मेरे श्याम मेरे श्याम
,,,,,,,,,,,,,

मैं सांवरे इस दुनिया से हारा
मायूस होकर तुमको पुकारा
तू जो  अगर ना , मेरी सुनेगा
फिर कौन मेरी विपदा हारेगा
तेरे भरोसे पर ही, ये सांस चल रही
मुमकिन तेरे बिन मेरा, जी पाना नहीं
मेरे श्याम ,,,,,,,,,

बातें हैं कुछ जो सबसे छुपाऊं
आ सांवरे मैं तुमको सुनाऊं
आशा जगी है बस एक मन में
बदल दे नसीबा तू एक क्षण में
कर दे  रहम थोड़ा सा ,इस और सांवरे
कह दे बिसरीया को तू ,घबराना नहीं

download bhajan lyrics (1242 downloads)