मैं गुण गाऊ माँ तेरे संकट हरलो मेरे main gun gaau maa tere sankat har lo mere


मैं गुण गाऊ माँ तेरे संकट हरलो मेरे
नही कोई मेरा बिन तेरे संकट हरलो मेरे
संकट हरलो मेरे संकट हरलो मेरे
मैं गुण गाऊ माँ तेरे संकट हरलो मेरे

उचे उचे पर्वत पर माँ प्यारा मंदिर तेरा
आते जाते बीत गया सारा जीवन मेरा
जीवन में दुःख बथेरे संकट हरलो मेरे
मैं गुण गाऊ माँ तेरे संकट हरलो मेरे

सुआ सुआ लाल चोला माँ लेकर दर पर आऊ,
नाम जपु माँ तुझे रिजाऊ पल पल तुझे रिजाऊ
बस दर्शन हो जाए तेरे संकट हरलो मेरे
मैं गुण गाऊ माँ तेरे संकट हरलो मेरे

ज्योत जगाऊ नित नित तेरी विनती सुन ले मेरी
नाम जपु मैं सांझ सवेरे बिगड़ी बन जाए मेरी
कटो चोरासी के फेरे संकट हर लो मेरे
मैं गुण गाऊ माँ तेरे संकट हरलो मेरे

download bhajan lyrics (1163 downloads)