मैं तो हो गया पागल खाटू का दुनिया को बताना है main to ho geya pagal khatu ka duniya ko batana hai


मुझसे चदा नशा है श्याम नाम का
कोई रस्ता बताओ मुझे खाटू धाम का
दुनिया के तोड़ के बंधन खाटू नगरी जाना है
मैं तो हो गया पागल खाटू का दुनिया को बताना है

वो गिरते हुए को उठाता है बाबा हारे का साथ निभाता है
शीश के दानी के दर पे झुकता सारा जमाना है
मैं तो हो गया पागल खाटू का दुनिया को बताना है

वो सब के दिल की सुनता है जो मांगे वो सब कुछ देता है
कोई न लौटा खाली दिया अनमोल खजाना है
मैं तो हो गया पागल खाटू का दुनिया को बताना है

खाटू वाले के रंग में रंग जाऊ
वो मेरा मैं उसका हो जाऊ
मुश्किल हो चाहे कुछ भी वो करके ही दिखाना है
मैं तो हो गया पागल खाटू का दुनिया को बताना है

श्रेणी
download bhajan lyrics (1216 downloads)