दर्द जुदाई तेरा मुश्किल है सेहना

दर्द जुदाई तेरा मुश्किल है सेहना,
ऊधो संदेसा मेरा कान्हा से केहना,
दर्द जुदाई तेरा मुश्किल है सेहना,

तेरे विरहा में हुई राधा दीवानी
निस दिन बरसता है आँखों से पानी
बंद नही होता नीर नैनो से बेहन,
दर्द जुदाई तेरा मुश्किल है सेहना,

आया ना छलिया तो बात मेरी मान रे,
याद में तडप के मैं तो दे दूंगी जान रे,
मुशकिल है राधा का अब जिन्दा रेहना,
दर्द जुदाई तेरा मुश्किल है सेहना,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1229 downloads)