मधुर मुरली बजाते हैं कृष्ण कन्हैयाmadhur murli bajate hai krishan kanhiyan


मधुर मुरली बजाते हैं कृष्ण कन्हैया
मुरली के धुन पर गोपी करे ता ता थैया
मधुर मुरली बजाते हैं कृष्ण कन्हैया

गोकुल की गलियों में घूमे बनवारी
राधा जी के संग घूमे सारे ब्रिज नारी
देखो रास रचावे कैसे रास रचैया
मधुर मुरली बजाते हैं कृष्ण कन्हैया

यशोदा का प्यारा व नंद का दुलारा
मथुरा में जन्मा और गोकुल को तारा
बड़ा अद्भुत और नटखट है माखन चोरैया
मधुर मुरली बजाते हैं कृष्ण कन्हैया

मीरा को तारा श्याम अर्जुन को तारा
दानवों को मार कर के देवो को तारा
हम को भी तारो प्रभु बंसी बजैया
मधुर मुरली बजाते हैं कृष्ण कन्हैया

श्रेणी
download bhajan lyrics (1235 downloads)