गिरिजा पूजन को भगवान सिया महारानी आई है

गिरिजा पूजन को भगवान सिया महारानी आई है

कोई सखी आगे चले, कोई सखी पीछे चले
सिया चले मधुरिया चाल
सिया महारानी आई है
गिरिजा पूजन को भगवान सिया महारानी आई है

कोई सखी हार लिये, कोई सखी फूल लिये
सिया लिये पूजा का थाल
सिया महारानी आई है
गिरिजा पूजन को भगवान सिया महारानी आई है

कोई सखी हाथ जोड़े, कोई सखी पेर पड़े
सिया माँग रही वरदान
सिया महारानी आई है
गिरिजा पूजन को भगवान सिया महारानी आई है

दशरथ जैसे ससुरा दैओ
देना कौशल्या सी सास
सिया महारानी आई है
गिरिजा पूजन को भगवान सिया महारानी आई है

श्रेणी
download bhajan lyrics (1301 downloads)