नजर लागी श्याम तेरी राधा को नजर लागी

नजर लागी नजर लागी
श्याम तेरी राधा को नजर लागी

दौड़ी दौड़ी मै बरसाने गई थी
दौड़ी दौड़ी मै महलों  गई थी
राधा बुलाई  नहीं आई

दौड़ी दौड़ी मै यमुना  गई थी
दौड़ी दौड़ी मै पनघट  गई थी
राधा बुलाई नहीं आई

दौड़ी दौड़ी मै बागों गई थी
दौड़ी दौड़ी मै मधुवन गई थी
राधा बुलाई नहीं आई

कान्हा ने बंशी जोर की बजाई
राधे नाम की टेर जो लगाई
राधा दौड़ी चली आई

दौड़ी दौड़ी मै राई लाई थी
दौड़ी दौड़ी मै मिर्च लाई थी
राधा की नजर उतरवाई

श्रेणी
download bhajan lyrics (1093 downloads)