होली खेले नंदलाल तो बरसाने आजाइयोholi khele nandlal to barsane aajaiyo


राधा रानी रंग लगवाने अजाइयो
होली खेले नंदलाल तो बरसाने आजाइयो

तेरे अंग अंग राधा रंग मैं लगाऊं रे
कान्हा गोकुल में अकेली कैसे आऊं रे
सखियों से मिलने के बहाने आजाइयो

तुमको दिखाऊं राधा अलग नजारे मैं
सोचना पड़ेगा कान्हा मुझे इस बारे में
प्यारी प्यारी सूरत को दिखाने आजाइयो

मेरे लिए राधा तुम्हे आना ही पड़ेगा
कान्हा कोई चक्कर चलाना ही पड़ेगा
होली में गुलाल तू उड़ाने आजाइयो

श्रेणी
download bhajan lyrics (1163 downloads)