देदो ना धूलि चरणन की

देदो ना धूलि चरणन की दे दो ना .............
तेरा क्या कुछ घट जायेगा
बालक तेरा तर जायेगा
भूख नहीं मोहे दौलत की
दे दो ना .............

सुनले ओ बाबा सुनले अरज़ तेरे भक्तन की
दे दो ना .............

तेरी कृपा से जीवन पाया
तूने चाहा तो चरणों में आया
लाज बचालो बालक की
दे दो ना .............

किस दर जाऊं किसको पुकारूँ
कब तक दुखड़ा मन में छिपाऊं
कौन सुने दुखिया मन की
दे दो ना .............

मत तरसाओ मत तरसाओ
अब तो हिवड़े ाँ लगाओ
झड़ी लगी है अँसुअन की
दे दो ना .............

download bhajan lyrics (1311 downloads)