दुनिया का बन कर देख लिया श्यामा का बन कर देख ज़रा

दुनिया का बन कर देख लिया, श्यामा का बन कर देख ज़रा।
राधा नाम में कितनी शक्ति है, इस राह पर चल कर देख ज़रा॥

दुनिया के चक्कर में पड़ कर, कई जनम युही बर्बाद किये।
अब शरण में श्यामा की आ कर, तू नाम सुमीर कर देख ज़रा॥

राधा नाम में कितनी मस्ती है, यह पूछो इन दीवानों से।
इस प्रेम के प्याले को प्राणी, एक बार तो पी कर ज़रा॥

जो भक्ति मार्ग पर चलते हैं, वो जग में अमर हो जाते हैं।
यह प्यार हकीकी श्यामा की, तू नींद से जग कर देख ज़रा॥

श्रेणी
download bhajan lyrics (2574 downloads)