मेरी श्याम से हो गयी लडाई

मेरी श्याम से हो गयी लडाई
मनाने बरसाने आयो
उस छलियाँ से रोसा रसाई
मनाने बरसाने आयो

जाऊ नहाने नदिया पे मेरे पीछे पीछे आवे
ओ राधिका ओ राधिका केह के मनावे
उस ने उठक बैठक लगाई
मनाने बरसाने आयो

जाऊ पनघट पे पानी भरने पीछे पीछे आवे
ओ राधिका रानी मने केह के मनावे
मैं बोलू न पकड़े कलाई
मनाने बरसाने आयो

जाऊ भागो में फूल तोड़ने पीछे पीछे आवे
मीनू केहती मान भी जाओ केह के मनावे
मनाने बरसाने आयो

श्रेणी
download bhajan lyrics (1070 downloads)