भागा रे भागा रे भागा नंदलाला

भागा रे भागा रे भागा नंदलाला
राधा ने पकड़ा रंग डाला

भर पिचकारी राधा बागों में पहुंची
डाली मे छिप गया नंदलाला
राधा ने पकड़ा रंग डाला...........

भर पिचकारी राधा तालों में पहुंची
साड़ी में छिप गया नंदलाला गोपाला
राधा ने पकड़ा रंग डाला...........

भर पिचकारी राधा यमुना पे पहुंची
घाटों पे छिप गया नंदलाला
राधा ने पकड़ा रंग डाला............

भर पिचकारी राधा कीर्तन में पहुंची
भक्तों में छिप गया नंदलाला
राधा ने पकड़ा रंग डाला............

भर पिचकारी राधा गलियों में पहुंची
कुंजों में छिप गया नंदलाला
राधा ने पकड़ा रंग डाला...........

श्रेणी
download bhajan lyrics (1448 downloads)