जहां ले चलोगी वहीं मैं चलूंगाjahan le chalogi vahi main chalunga


जहां ले चलोगी वहीं मैं चलूंगा
उंगली पकड़ के मां संग संग रहूंगा

दुख में भी तुम मा सुख में भी तुम मां
नहीं कोई गम मुझको जब तक है तू मां
यहां मैं किसी से ना शिकवा करूंगा
जहां ले चलोगी वहीं मैं चलूंगा

मुझे सख्त राहों में चलना सिखाया
सहारा दे बाहों का संभलना सिखाया
सदा दिल की बातें मां तुम्ही से कहूंगा
जहां ले चलोगे वहीं मैं चलूंगा

मैं हूं आज जो हूं तेरी मां बदौलत
तुम्ही मेरी दुनिया हो तुम्ही मेरी दौलत
कहे भक्त तेरा हूं मैं तेरा ही रहूंगा
जहां ले चलोगे वहीं मैं चलूंगा

download bhajan lyrics (1133 downloads)