अयोध्या के राजा तुम सारे जगत के विधाता

अयोध्या के राजा तुम सारे जगत के विधाता
तुजसे है सबका नाता तू ही है भाग्य विधाता

तुम ही पालनहार तुम हो स्वामी हमारे
भक्तो को तुमसे प्यार वो है तेरे सहारे

ओ सीता के स्वामी जी तेरे दर पे हर कोई आता
तुजसे है सबका नाता तू ही है भाग्य विधाता

तुम ही कष्ट निवारे तुम ही दुःख सवारे
जग में तुम हो हमारे भक्त तुमको है प्यारे

तेरा भजन किये बिना मन को चैन ना आता
तुजसे से है सबका नाता तू ही है भाग्य विधाता

श्रेणी
download bhajan lyrics (945 downloads)