जगत सारा माँ की मन्नत है चरणों में जन्नत है jagat saara maa ki mannat hai charno me jannat hai


माँ में संसार समाया ऋषि मुनियों ने बतलाया
प्रभु ने खुद से भी है पुछा माँ है साथन बताया
जगत सारा माँ की मन्नत है चरणों में जन्नत है

ममता के मंदिर की  है माँ सब से प्यारी मूर्त
भगवान नजर आता है जब देखू माँ की सूरत
माँ के पावन चरणों में सचा वैकुंठ समाया
इस प्यार भरी ममता को स्वयम नारायण ने पाया
जगत सारा माँ की मन्नत है चरणों में जन्नत है

जो भरी धुप में करदे अपनी आँचल की छाया
गोद में भर के तन को मेरा हर दोष मिटाया
जो खुद धरती पर सोये मेरे हर अष्ट को धोये
चाहे जो कष्ट उठाये संतान न भूखी सोये
जगत सारा माँ की मन्नत है चरणों में जन्नत है

अपने बच्चे के आंसू आँचल में अपने पिरोती
शब्दों में व्यान न होगा ऐसा अनमोल ये मोती
नैनो में शीतल धारा जैसे चमकीला तारा
थ्थ्ला जुबा को देती शब्दों की अविरल धारा
जगत सारा माँ की मन्नत है चरणों में जन्नत है

download bhajan lyrics (1187 downloads)