दौड़ा जाए रै समय का घोड़ा

शिव शिव शिव रटले बन्दे जीवन है ये थोड़ा,
दौड़ा जाए रै, समय का घोड़ा,
शिव शिव शिव शिव रट ले बन्दे,
जीवन है ये थोड़ा
दौड़ा जाए रै समय का घोड़ा

ना तेरा ना मेरा बाबू,
इस घोड़े पर प्रभु का काबू,
परम पिता ही इसे चलाता,
दिखा दिखाकर कौड़ा,
दौड़ा जाए रै, समय का घोड़ा

पल पल बीत रही जिंदगानी,
कल की चिंता कर ले प्राणी,
ना जाने कब टूट पड़े,
माथे पर काल हथोड़ा,
दौड़ा जाए रै, समय का घोड़ा

दसों दिशाओं के दरवाजे,
कहते रोज बुलाकर बाजै,
बता के दुनियाँ वाले तूने,
कितना पुण्य है जोड़ा,
दौड़ा जाए रै, समय का घोड़ा

चल भाई कर ले प्रभु की भक्ति,
भक्ति में है अद्भुत शक्ति,
इस भक्ति में है करोड़ों,
लोगो का पथ मोड़ा,
दौड़ा जाए रै, समय का घोड़ा

शिव शिव शिव रटले बन्दे,
जीवन है ये थोड़ा,
दौड़ा जाए रै, समय का घोड़ा,
शिव शिव शिव शिव रट ले बन्दे,
जीवन है ये थोड़ा
दौड़ा जाए रै, समय का घोड़ा

श्रेणी
download bhajan lyrics (1124 downloads)