सुन्दर भवन बना के मात मेरी

सुन्दर भवन बना के,
मात मेरी बैठी आसन ला के।।

मेरी मईया की शेर सवारी,
मेरी मईया की शेर सवारी,
दुर्गा रूप बना के,
मात मेरी बैठी आसन ला के।।


मात मेरी की गरूड सवारी,
मात मेरी की गरूड सवारी,
लक्ष्मी रूप बना के,
मात मेरी बैठी आसन ला के।।


मात मेरी की बैल सवारी,
मात मेरी की बैल सवारी,
गौरा रूप बना के,
मात मेरी बैठी आसन ला के।।


मात मेरी की मोर सवारी,
मात मेरी की मोर सवारी,
सरस्वती रूप बना के,
मात मेरी बैठी आसन ला के।।

सुन्दर भवन बना के,
मात मेरी बैठी आसन ला के।।

download bhajan lyrics (1253 downloads)