सोने के रथ पे सवार

सोने के रथ पे सवार, भवानी आई है ll
भक्तो करो दीदार, भवानी आई है l  


सिर पे मईया के, मुकट विराजे ll
गले में रत्नों के हार, भवानी आई है,  
सोने के रथ पे सवार.......


आगे आगे बजरंगी, पीछे भैरों बाला
ll
हो रही जय जयकार, भवानी आई है,  
सोने के रथ पे सवार.......


पर्दे की झोली, मुरादों से भोली ll
खुशियाँ वोह देगी अपार, भवानी आई है,  
सोने के रथ पे सवार......


चंचल ने चरणों में, सीस झुकाया
ll
बिनती करो स्वीकार, भवानी आई है,  
सोने के रथ पे सवार.....

अपलोडर- अनिलरामूर्तिभोपाल


download bhajan lyrics (1194 downloads)