अंत समय प्रभु आना पड़ेगाant samay prabhu aana padega


अंत समय प्रभु आना पड़ेगा........

आये ना आये चाहे कुटुंब हमारा,
भक्तो के प्रभु आप सहारा,
भक्तो की लाज बचाना पड़ेगा,
अंत समय प्रभु आना पड़ेगा.....


हे प्रभु हम पर कैसी भी बीती,
छोड़ी नही प्रभु तुमसे प्रीती,
हे हरि हम पर कैसी भी बीती,
छोड़ी नही प्रभु तुमसे प्रीती,
प्रीत की रीत निभाना पड़ेगा,
अंत समय प्रभु आना पड़ेगा.....


दइया ना भैया कोई ना सुनइया,
खेवो नाथ हमारी नैया,
भव सिंधु से तिराना पड़ेगा,
अंत समय प्रभु आना पड़ेगा.....


बिच भँवर में नैया मोरी,
लग रही नाथ आपसे डोरी,
नैया किनारे लगाना पड़ेगा,
अंत समय प्रभु आना पड़ेगा.....

अंत समय प्रभु आना पड़ेगा,
प्रीत की रीत निभाना पड़ेगा,
भक्तो की लाज बचाना पड़ेगा......

श्रेणी
download bhajan lyrics (1642 downloads)