श्री राधे गोविन्द भजमन श्री राधे

श्री राधे गोविन्द,
भजमन श्री राधे,
श्री राधे, श्याम राधे.....
श्री राधे गोविन्द,
भजमन श्री राधे......

यमुना किनारे, धेनु चरावै,
संग लिए ग्वाल बाल,
भजमन श्री राधे,
श्री राधे, श्याम राधे,
श्री राधे गोविन्द,
भजमन श्री राधे.....

विहरत वृंदा विपिन रसीले,
विहरत वृंदा विपिन रसीले,
दोऊ गल बहियां डाल,
भजमन श्री राधे,
श्री राधे गोपाल,
श्री राधे, श्याम राधे,
श्री राधे गोविन्द,
भजमन श्री राधे.....

मोर मुकुट पीताम्बर धारै,
मोर मुकुट पीताम्बर धारै,
गल वैजन्ती माल,
भजमन श्री राधे,
श्री राधे, श्याम राधे,
श्री राधे गोपाल,
भजमन श्री राधे.....

छीन लेत मन छल बल करके,
चंचल नैयन विशाल,
भजमन श्री राधे,
श्री राधे गोविन्द,
श्री राधे, श्याम राधे,
श्री राधे गोविन्द,
भजमन श्री राधे.....

माया रहत चरन की चेरी,
डरपत  निजसौ काल,
भजमन श्री राधे,
श्री राधे गोविन्द,
श्री राधे, श्याम राधे,
श्री राधे गोविन्द,
भजमन श्री राधे....

सरस माधुरी शरणागत को,
छिन में करत निहाल,
भजमन श्री राधे,
श्री राधे गोविन्द,
श्री राधे, श्याम राधे,
श्री राधे गोविन्द,
भजमन श्री राधे,
श्री राधे, श्याम राधे।
download bhajan lyrics (360 downloads)