रंग डारी में तो आज सँवरिया ने

रंग डारी में तो आज सँवरिया ने,
रंग डारी रंग डारी रंग डारी रे,
रंग डारी में तो आज सँवरिया ने

छलिया ने मोहे जाने अकेली,
मैं तो तेरी आयो डगरियाँ में,
रंग डारी में तो आज सँवरिया ने

बहियाँ पकड़ मेरो पोहंचो पकड़ो,
मेरे डारियो हाथ चुनरियाँ में,
रंग डारी में तो आज सँवरिया ने

घर पे मेरी सास लड़े गी,
मेरी लागियो दाग चुनरियाँ में
रंग डारी में तो आज सँवरिया ने

राधा रमन लियो मन मेरो,
मेरी लागियो दाग चुनरियाँ में
रंग डारी में तो आज सँवरिया ने

श्रेणी
download bhajan lyrics (1472 downloads)