हे श्याम कोरोना से हम सबको बचा लेनाhe shyam karona se hum sab ko bacha lena


हे श्याम कोरोना से हम सबको बचा लेना

हे श्याम कोरोना से,
हम सबको बचा लेना,
बचने की राह भगवन,
कोई शीघ्र दिखा देना,
हे श्याम कोरोना से ......

दुनियाँ के झंझटों में,
हम तुमको भूला बैठे,
करुनानिधान पर तुम,
हमको ना भुला देना,
हे श्याम कोरोना से........

वैश्विक ये महामारी,
घर में है हमें घेरी,
तुम देखते मत रहना,
आ शीघ्र छुड़ा लेना,
हे श्याम कोरोना से........

यह मानव तन कान्हा,
तेरी कृपा से पाया,
जब अंत समय आये,
अपने में मिला लेना,
हे श्याम कोरोना से.......

रचना आभार: ज्योति नारायण पाठक
वाराणसी

श्रेणी
download bhajan lyrics (1132 downloads)