शेरोवाली मेहरोवाली

शेरोवाली मेहरोवाली,
ज्योतावली हो मईया लाटावाली  
माँ तू ही दुर्गा है मईया तू ही काली।।

मैं ऊँची चढ़ाई माँ चढ़कर के आऊं,
तेरा प्यारा प्यारा माँ दर्शन मैं पाउ,
मैं लाल चुनर तेरी मईया सजाऊ,
सितारों से चुनरी माँ तेरी जड़ाऊ,
शेरोवाली मेहरोवाली,
ज्योतावली हो मईया लाटावाली  
माँ तू ही दुर्गा है मईया तू ही काली।।

मैं जयपुर से चूड़ी माँ तेरी हूँ लाई,
सजाऊगी मैं अपनी माँ की कलाई,
चांदी की पायल मईया मैं हूँ लाई,
माँ तूने ही सोई तकदीर जगाई,
शेरोवाली मेहरोवाली,
ज्योतावली हो मईया लाटावाली  
माँ तू ही दुर्गा है मईया तू ही काली.......

download bhajan lyrics (626 downloads)