दीप जलेंगे घर घर में

( गर्व है मुझे अपने धर्म पर
जहा भगवान् का नाम लेकर
नारियल फोड़ा जाता है बम नहीं। )

जय श्री राम जय श्री राम बोलो जय श्री राम……….
दीप जलेंगे घर घर में अब,
जाएंगे सब भारती,
बोलो राम लला की आरती,
भैया राम लला की आरती,
राम लला की आरती....

अयोध्या नगरी हुई थी पावन,
जब जन्मे श्री नारायण,
जय श्री राम जय श्री राम,
बोलो जय श्री राम जय श्री राम....
बात नहीं ये भुलाने वाली,
लड्डू का भोग चढ़ाएंगे,
बोलो राम लला की आरती,
भैया राम लला की आरती,
राम लला की आरती....

दीपो का त्यौहार है प्यारा,
झूठ पे है ये सत्य का नारा,
जय श्री राम जय श्री राम,
बोलो जय श्री राम जय श्री राम....
ढोल मजीरे बजाके हम सब,
जीत की ख़ुशी मनाएंगे,
बोलो राम लला की आरती,
भैया राम लला की आरती,
राम लला की आरती....

दीप जलेंगे घर घर में अब,
जाएंगे सब भारती,
बोलो राम लला की आरती,
भैया राम लला की आरती,
राम लला की आरती....

श्रेणी
download bhajan lyrics (885 downloads)