तेरा प्यारा लगे दरबार

तेरा प्यारा लगे दरबार, सजाया किसने माँ,
किसने माता.... किसने माँ...
तेरा प्यारा लगे दरबार, सजाया किसने माँ।।

बड़ी निराली तेरी माया, बड़ा ही सुंदर रूप सजाया,
फूलों का लायी मैं हार, सजाया किसने माँ,
तेरा प्यारा लगे दरबार, सजाया किसने माँ।।

ज्योतावाली मेरी मईया, लाटावाली मेरी मईया,
पहाड़ावाली मेरी मईया, शेरावाली मेरी मईया,
करे सबका उद्धार, सजाया किसने माँ,
तेरा प्यारा लगे दरबार, सजाया किसने माँ।।

भोली भाली माँ की सूरत, प्यारी लगती माँ की मूरत,
करे सबपे उपकार, सजाया किसने माँ,
तेरा प्यारा लगे दरबार, सजाया किसने माँ।।

download bhajan lyrics (843 downloads)