तू छोरा नंदबाबा का मैं जाटनी हरयाणे की

तू छोरा नंदबाबा का मैं जाटनी हरयाणे की,
जाटनी हरयाने की मैं हाथ नहीं आने की,
गुजरिया की चुनरी घाट के,
मेरे चुनरी के तू हाथ तो लगा...

गुजरिया की तू दही खिंढावै,
मेरी मटकी के तू हाथ तो लगा...

गुजरिया का माखन खावे,
मेरी घिलड़ी के हाथ तो लगा....

गुजरिया की तू कलाई मरोड़े,
मेरी ऊँगली के हाथ तो लगा....

गुजरिया के बछड़े चरावे,
मेरे कटड़े के हाथ तो लगा....

श्रेणी
download bhajan lyrics (917 downloads)