मत छेड़ श्याम सांवरिया

अरे मत छेड़ श्याम सांवरिया,
मेरी गिर जाएगी गगरिया....

मैं दही बेचन हो जाऊं रस्ते मै ठाडो पाऊं,
अरे मेरे मार दई ककरिया मत छेड़े श्याम सांवरिया.....

मैं पनिया भरन को जाऊं टांगों गलियन में पाऊं,
अरे मेरी फोड़ दई गागरिया मत छेड़े श्याम सांवरिया.....

मैं जमुना तट पर जाऊं तोहै ग्वाल बाल संग पाऊं,
अरे मेरी फाड़ दई चुनरिया मत छेड़ श्याम सांवरिया.....

दही बिलोने जाऊं महलों में ठाडो पाऊं,
मेरी तोड़ गई रे मुनिया मेरी जाएगी गगरिया,
मत छेड़ श्याम सांवरिया.....

श्रेणी
download bhajan lyrics (891 downloads)