चौक पुराओ माटी रंगाओ

चौक पुराओ माटी रंगाओ, आज मेरे पिया घर आए हैं,
खबर सुनाओ खुशी रे मनाऊ, आज मेरे पिया घर आए हैं॥

हे री सखी मंगल गाओ री,  
धरती अंबर सजाओ री,
उतरेगी आज मेरे पिया की सवारी,
मेरी कोई काजल लाहो री,
मोहे काला टीका लगाओ री,,
उनकी छवि से देखूं मैं तो न्यारी,
लक्ष्मी जी वारो नजर उतारो, आज मेरे पिया घर आए हैं॥

सब कुछ लागे है नया,
खुशी कैसे करूं मैं बयां,
राह में उनके मैं पलके जुकाऊं,
पिया जब आए मेरे द्वार,
चंदा नैना रन नजर उतार,
रूप में उनकी वर वर जाऊ,
सुमन वारू उनको निहारो आज मेरे पिया घर आए हैं॥

श्रेणी
download bhajan lyrics (1092 downloads)