ओ सांवरे तेरा हो जाए दीदारoh sanwre tera ho jaye deedar


खाटू में सज धज कर बैठा सांवरिया सरकार,
ओ सांवरे तेरा हो जाए दीदार.....

हर ग्यारस बाबा तेरा रूप निराला होता है,
सच कहती हूँ रूप तुम्हारा देखने वाला होता है,
एक झलक जो तेरी पा ले कर बैठे वो प्यार,
ओ सांवरे तेरा हो जाए दीदार.....

रूप तुम्हारा ऐसा बाबा होश गँवा बैठे हैं हम,
चाहत में तेरी सांवरिया दिल जान लुटा बैठे हैं हम,
हीरे मोती से तेरी बाबा लूँ मैं नज़र उतार,
ओ सांवरे तेरा हो जाए दीदार.....

सजने का शौकीन ये अपने भक्तों को भी सजाता है,
अपने भक्तों के जीवन को फूलों सा महकाता है,
बेबी हन्नी पर कृपा का लुटा दिया भण्डार,
ओ सांवरे तेरा हो जाए दीदार......

download bhajan lyrics (902 downloads)