अंजनी के लाल हनुमान आज मेरी रक्षा करोanjani ke laal hanuman aaj meri raksha karo


अंजनी के लाल हनुमान आज मेरी रक्षा करो,
रक्षा करो बाबा संकट करो,
संकट हरो बाबा विपदा हरो,
अंजनी के लाल हनुमान आज मेरी रक्षा करो.....

लाखो को तारा लाखों को संभाला,
लाखों के बिगड़े कामों को संभाला,
हमको भी तारो आज, आज मेरे संकट हरो,
अंजनी के लाल हनुमान.....

लंका में जब बाबा आग लगी थी,
कुटिया विभीषण की कैसे बची थी,
कुटिया पर दिखा राम नाम, आज मेरी रक्षा करो,
अंजनी के लाल हनुमान.....

बीच समुंदर बाबा पुल बनवाया,
श्री राम का दुख मिटाया,
लंका में पहुंचे लक्ष्मण राम, आज मेरी रक्षा करो,
अंजनी के लाल हनुमान.....

तुलसीदास प्रभु आस रघुवर की,
आस रघुवर की आस रघुवर की,
राम भक्त हनुमान, आज मेरी रक्षा करो,
अंजनी के लाल हनुमान.....

download bhajan lyrics (1023 downloads)