ये राम भक्त हनुमान बोलें राम राम

उठे तो बोले राम बैठे तो बोले राम,
ये राम भक्त हनुमान बोलें राम राम राम....

इनके नैनों में भी राम इनके ह्रदय में भी राम,
इनके रोम रोम में राम बोले राम राम राम,
ये राम भक्त हनुमान बोलें राम राम राम....

करता राम नाम की भक्ति और राम नाम की शक्ति,
इनका राम शरण में धाम बोले राम राम राम,
ये राम भक्त हनुमान बोलें राम राम राम....

हरी राम सिया के प्यारे और भरत समान दुलारे,
इनका राम नाम ही काम बोले राम राम राम,
ये राम भक्त हनुमान बोलें राम राम राम...

ना कोई भगत है ऐसा श्री हनुमान के जैसा,
गावे सभी भक्त गुणगान बोले राम राम राम,
ये राम भक्त हनुमान बोलें राम राम राम...

download bhajan lyrics (911 downloads)