संदेशा सतगुरु जी का आता

वो खुशियां ही खुशियां पाए जो सतगुरु दर आता,
वेखो वेखो आता संदेशा सतगुरु जी का आता....

सतगुरू दर की शान निराली सोणे मंदिर प्यारे,
चारो ओर सतगुरु के दर्शन, पाते गुरुमुख प्यारे,
सतगुरू चरणों में जग सारा, आके शीश झुकाता,
वेखो वेखो आता संदेशा सतगुरु जी का आता....

दूर दूर से भक्त है आए सतगुरु दर्शन पाने,
दाता अपने भक्तो कि सब दिल की बातें जाने,
जो भी मांगे श्रद्धा से हर चीज प्रभु से पाता,
वेखो वेखो आता संदेशा सतगुरु जी का आता....

तेरा दास भी सतगुरु तेरे चरणा दे विच आवे,
तेरी महिमा सतगुरु जी ये दास सभी को सुनावे,
तेरे सिवा हमे इस दुनिया में कोई नही है भाता,
वेखो वेखो आता संदेशा सतगुरु जी का आता....

download bhajan lyrics (871 downloads)