शिव की भीगे कावड़िया

सावन की बरसे बदरिया शिव की भीगे कावाड़िया,
भीगे कावड़िया, शिव की भीगे कावड़िया.....

नील कंठ में शिव जी का डेरा,
कैसे चढ़ूँ पैर फिसले है मेरा,
टेढ़ी मेढ़ी डगरिया, शिव की भीगे कावड़िया….

छाई हरियाली झूमे अंबुवा की डाली,
होके मतवाली कूके कोयलिया काली,
चमके डगर में बिज़ूरिया, शिव की भीगे कावड़िया….

काली घटा काली भर भर आयी,
गंगा जल से शिवलिंग नहलायी,
भक्तों पे भोले की नज़रिया, शिव की भीगे कावड़िया….

श्रेणी
download bhajan lyrics (815 downloads)