गणराज मोरे अंगना पधारो आज

गणराज गणराज,
मोरे अंगना पधारो आज,
देवो दरश महाराज,
मोहे देवो दरश महाराज,
गणराज गणराज,
मोरे अंगना पधारो आज...

विघ्न विनाशक विघ्न हरैया,
तुम भक्तन के काज करैया,
पूरण करो मेरो काज,
देवा पूरण करो मेरो काज,
गणराज गणराज,
मोरे अंगना पधारो आज....

रिद्धि सद्धि के तुम हो स्वामी,
मंगल करता पालन हारी,
तीनो लोको में तुमरा राज,
तीनो लोको में तुमरा राज,
गणराज गणराज,
मोरे अंगना पधारो आज....

ये तेरा दास करे यही अर्जी,
सुनलो देवा मेरी विनती,
सब कि रख लो लाज,
गणराज गणराज,
मोरे अंगना पधारो आज....

देवो दरश महाराज,
मोहे देवो दरश महाराज,
गणराज गणराज,
मोरे अंगना पधारो आज....

श्रेणी
download bhajan lyrics (714 downloads)