लेके पूजा की थाली ज्योत मन की जगालीleke puja ki thali jyot man ki jagali


लेके पूजा की थाली,
ज्योत मन की जगा ली,
तेरी आरती उतारू भोली माँ,
तू जो देदे सहारा,
सुख जीवन का सारा,
तेरे चरणों पे वारु भोली माँ,
ओ माँ ओ माँ.....

धुल तेरे चरणों की लेकर,
माथे तिलक लगाया,
यही कामना लेकर मैया,
द्वारे तेरे मै आया,
रहु मैं तेरा होके तेरी सेवा में खो के,
सारा जीवन गुजारु देवी माँ,
तू जो दे दे सहारा,
सुख जीवन का सारा,
तेरे चरणों पे वारु देवी माँ....

सफल हुआ ये जन्म के मैं था,
जन्मो से कंगाल,
तूने भक्ति का धन देके,
कर दियां मालामाल,
रहे जबतक ये प्राण,
करूँ तेरा ही ध्यान,
नाम तेरा पुकारू भोली माँ,
तू जो दे दे सहारा,
सुख जीवन का सारा,
तेरे चरणों पे वारु देवी माँ....

download bhajan lyrics (1110 downloads)