अमर सुहाग मैं तो मैया जी से मांग लाईamar suhag main to mayia ji se maang laayi


अमर सुहाग मैं तो मैया जी से मांग लाई,
मैया जी से मांग लाई मैया जी से मांग लाई……

बिंदिया भी मांग लाई टीका भी मांग लाई,
मांग का सिंदूर मैं तो मैया जी से मांग लाई,
अमर सुहाग मैं तो मैया जी से मांग लाई.....

हरवा भी मांग लाई कंगना भी मांग लाई,
हरी हरी चूड़ियाँ मैं मैया जी से मांग लाई,
अमर सुहाग मैं तो मैया जी से मांग लाई....

पायल भी मांग लाई बिछुए भी मांग लाई,
लाल चुनरिया मैं तो मैया जी से मांग लाई,
अमर सुहाग मैं तो मैया जी से मांग लाई.....

बेटी भी मांग लाई बेटा भी मांग लाई,
पति की लम्बी उम्र मैं तो मैया जी से मांग लाई,
अमर सुहाग मैं तो मैया जी से मांग लाई.....

download bhajan lyrics (978 downloads)