गजानन्द तेरी जय होवेgajanand teri jai hove


जय जय गणपति गजानन्द तेरी जय होवे,
जाऊं तोपे बलिहारी तेरी जय होवे......

रिद्धि सिद्धि के दाता आप कहाते हो,
बिगड़ी हमसब की बाबा आप बनाते हो,
जय जय गिरिजा के नंदन तेरी जय होवे.......

तेरा गजमुख रूप सभी भक्तों को भाया है,
सब देवो ने मिलकर गुणगान सुनाया है,
तेरी सुंदर मोहिनी मूरत तेरी जय होवे......

सेवा में खड़े है तेरी आज पधारो जी,
गोते खाये ये नैया आज सम्भालो जी,
कही डूब ना जाये जीवन तेरी जय होवें.......

जय जय गणपति गजानन्द तेरी जय होवे,
जाऊं तोपे बलिहारी तेरी जय होवे......

श्रेणी
download bhajan lyrics (1092 downloads)